फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lokpal expressed displeasure over the flaws found in MNREGA works

मनरेगा के कार्यों में मिली खामियों पर लोकपाल ने जताई नाराजगी

Mon, 13 Jan 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lokpal expressed displeasure over the flaws found in MNREGA works
रामपुर गांव में मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण करते मंडल लोकपाल सुनिता चौधरी। - फोटो : DEVBAND
मनरेगा के कार्यों में मिली खामियों पर लोकपाल ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मनरेगा की मंडल लोकपाल सुनीता चौधरी ने सोमवार को रामपुुर गांव में मनरेगा के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑडिट के दौरान मजदूरों की कम उपस्थिति और कार्यों संबंधी सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने पर मनरेगा एक्ट का उल्लंघन मानते हुए कड़ी नाराजगी जताई।

लोकपाल सुनीता चौधरी ग्रामीणों की शिकायत पर मनरेगा के कार्यों का निरीक्षण करने रामुुपुर गांव पहुंची। उन्होंने वर्ष 2017 -2018, 2018-19 तथा 2019-20 के कार्यों की पत्रावली का अवलोकन किया। इस दौरान मनरेगा मजदूरों की समस्याएं भी सुनी। सुनीता चौधरी ने बताया कि रामुपुर ग्राम पंचायत में पंजीकृत जॉब कार्ड 166 तथा चालू जॉब कार्ड 115 हैं। जबकि कार्य केवल 73 जॉब कार्ड धारकों को ही दिया गया। जिस पर मनरेगा मजदूरों की उपस्थिति कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान वर्ष 2017-18 के तीन कार्यों तथा वर्ष 2019-20 के किसी भी कार्य संबंधी नागरिक सूचना बोर्ड नहीं लगे मिलने पर उन्होंने इसे मनरेगा एक्ट का उल्लंघन माना। जबकि मनरेगा एक्ट के अनुसार कार्यों पर नागरिक सूचना बोर्ड लगाए जाने चाहिए, जिससे कि लोगों को मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की जानकारी मिल सके। साथ ही कार्यों की पारदर्शिता का पता भी चल सके। निरीक्षण में सचिव जितेंद्र कुमार, प्रधान रणबीर सिंह, पुष्पेंद्र और सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed