फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lok Adalat: disposal of 2,16,599 cases

लोक अदालत में दो लाख 16 हजार 599 वादों का निस्तारण

Sun, 15 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lok Adalat: disposal of 2,16,599 cases
मुजफ्फरनगर : राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जिला जज,जिला बार संघ अध्यक्ष, जिला सिविल बार एसो? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले में दो लाख 16 हजार 599 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें मोटर दुर्घटना के 123 मामलों में 20 लाख 62 हजार 500 प्रतिकर के रूप में दिलाया गया।
विज्ञापन

लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश चवन प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला जज ने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य वादकारियों को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय प्रदान करना है। वादकारी आपसी समझौते के आधार पर वाद का निस्तारण कराते है। इससे आपसी सौहार्द भी बना रहता है।
विज्ञापन

लोक अदालत के नोडल अधिकारी एडीजे शक्ति सिंह ने कहा कि न्याय सबके लिए की परिकल्पना को चरितार्थ करने का कार्य राष्ट्रीय लोक अदालत में हो रहा है। त्वरित न्याय का यह एक महत्वपूर्ण साधन है। लोक अदालत में निपटने वाले कुछ मामले दस वर्ष तक के हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मयंक जायसवाल ने बताया कि लोक अदालत में कुल दो लाख 16 हजार 599 वादों का निस्तारण हुआ है। पारिवारिक न्यायालयों में 63 वादों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 लाख 50 हजार की धनराशि समझौते में दिलाई गई। 21 युगल साथ रहने को राजी हुए, जिन्हें खुशी के साथ विदा किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी मलखान सिंह ने कुल 123 मामलों का निस्तारण कर 20 लाख 62 हजार 500 की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाई।
डीएम चंद्र भूषण सिंह ने अपने न्यायालय में 19257 प्रकरणों का निस्तारण किया। बीएसएनएल के 53 मामलों में समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। बैंकों के ऋण के 1180 मामलों का निस्तारण हुआ। बैंकों में इन मामलों में दस करोड़ 69 लाख 31 हजार की धनराशि जमा होगी।

परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पंकज अग्रवाल, एडीजे प्रथम जयसिंह पुंडीर, पीएनबी के सर्किल हैड विशाल अग्रवाल, एसबीआई के आएम दिग्विजय शर्मा, जिला बार के अध्यक्ष वसी अंसारी, सिविल बार के अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, सुनील मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed