फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lockdown in Muzaffarnagar's Jansath

आखिर कब लौटेगी पटरी पर जिंदगी

Tue, 26 May 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Muzaffarnagar's Jansath
जानसठ तहसील पर वीरान पड़ी सड़क। - फोटो : KHATAULI
आखिर कब लौटेगी पटरी पर जिंदगी
विज्ञापन

जानसठ। जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन में दुकानें खोलने की छूट देने के बावजूद भी जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी है। सड़कें बिल्कुल सुनसान और तहसील और कचहरी भी वीरान पड़ी है।

कोरोना महामारी के कारण लागू लॉकडाउन को लेकर दो माह का समय बीत चुका है। दो माह बीतने के बाद शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने जनपद मुजफ्फरनगर में मार्केट में दुकानें खोलने की छूट दी है। इसके बावजूद भी बाजारों में रौनक नहीं है। सड़कें सुनसान पड़ी हैं और तहसील और कचहरी वीरान है। उधर, मजदूर रामसिंह, दीपचंद, शहजाद आलोक, हरि सिंह, महकार सिंह, दीपक, मुकेश, राहुल, संदीप आदि का कहना है कि जिस दिन से लॉकडाउन लगा है उस दिन से उनको रोजगार नहीं मिला है। कस्बा निवासी विनय शर्मा, आलोक, दीपचंद, महिपाल आदि का कहना है कि अगर रोजगार चल जाए तो बाजार में भी रौनक आ जाएगी। और फिर से जिंदगी पटरी पर लौट आएगी। वहीं, वकील मूलचंद सैनी, धन प्रकाश गंगानिय तथा दस्तावेज लेखक विनय शर्मा का कहना है कि अगर तहसील में सभी कार्यालय पूर्व की भांति खोल दिए जाएं तो रोजगार की कोई कमी नहीं रहेगी। तहसील और कचहरी में फिर से रौनक लौट आएगी। इनका कहना है कि इससे सरकार को राजस्व में वृद्धि होगी और रौनक फिर से लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed