फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lockdown-4: Shops in open markets on first day of rebate

लॉकडाउन-4 : छूट के पहले दिन खुली बाजारों में दुकानें

Thu, 21 May 2020 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Lockdown-4: Shops in open markets on first day of rebate
जानसठ में बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। लॉकडाउन-4 में छूट के पहले दिन कपड़े, रेडीमेड गारमेंट्स, सराफा, साइकिल और जूतों की दुकानें सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक खुलीं। सराफा की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों पर लोग खरीदारी करने पहुंचे।
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट्स के दुकानदार फिरोज जैदी ने बताया कि जिस दिन से लॉकडाउन लगा था, उस दिन के बाद प्रशासन की ओर से दी गई छूट पर दुकान खोली। ईद आने वाली है, ऐसे हालातों में इस बार सीजन निकल ही गया है। चार-पांच ग्राहक दुकान पर आए। जिनमें एक-दो ग्राहक की रेडीमेड कपड़े खरीदकर ले गए। दुकानदारी नहीं के बराबर ही हुई है। बाइक मिस्त्री राजबीर ने बताया कि सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक दुुकान खोली। बाइक सवार लोग छुटपुट काम कराने के लिए ही आए। बाइक की सर्विस करने का तो वक्त ही नहीं है। इसलिए कोई खास आमदनी नहीं हो सकी है। उधर, सराफा की दुकानों पर ग्राहक नहीं दिखाई दिए। दुकानदारों के मुताबिक पहले दिन खरीदारी नाममात्र ही रही। कस्बे में बाजारों में दुकानें खुलने पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने दुकानदारों को दुकान से बाहर सामान लगने नहीं दिया। दुकान के अंदर ही दुकानदारों ने अपना माल बेचा। इंस्पेक्टर योगेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ बाजारों में गश्त करते रहे। पूर्वाह्न 11 बजते ही सभी दुकानों को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed