फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lockdown: 351 vehicle seas in three days

लॉकडाउन- तीन दिन में 371 के खिलाफ दर्ज हुए 76 मुकदमे

Fri, 27 Mar 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: 351 vehicle seas in three days
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर बेवजह शहर में घूमने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि लोग वैश्विक महामारी की गंभीरता को समझने के लिए तैयार नहीं है। लगातार समझाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अब भी घरों से निकल रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि तीन दिन के भीतर नियमों को तोड़कर बेवजह सड़कों पर घूम रहे 371 लोगों के खिलाफ धारा-188 के तहत 76 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। बेवजह सड़कों पर वाहन दौड़ाने पर जिले भर में 2206 वाहनों का चालान किया गया है। इनसे चार लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया है। चेकिंग के दौरान 351 लोगों के वाहनों को सीज भी कर दिया गया है। एसएसपी ने लोगों से बीमारी के खतरे के मद्देनजर घरों से बेवजह बाहर न निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed