{"_id":"61799d89d0c6076478263a04","slug":"lock-found-hanging-on-tevda-phc-muzaffarnagar-news-mrt562570386","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेवड़ा पीएचसी पर लटका मिला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेवड़ा पीएचसी पर लटका मिला ताला
विज्ञापन
तेवड़ा पीएचसी पर लटका मिला ताला
मुजफ्फरनगर, भोपा/शाहपुर। सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बुधवार को भोपा व शाहपुर क्षेत्र में कई पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान भोपा के गांव तेवड़ा में पीएचसी पर ताला लटका मिला, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बुधवार को भोपा-मोरना क्षेत्र के अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ सबसे पहले सीएचसी भोपा व पीएचसी मोरना पहुंचे। यहां उन्होंने साफ-सफाई, कोरोना वैक्सीनेशन टारगेट, वैक्सीन भंडारण, ओपीडी व उपस्थिति रजिस्टर, दवाई भंडारण और इमरजेंसी कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान जब सीएमओ गांव तेवड़ा स्थित पीएचसी पर पहुंचे तो वहां मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पीएचसी पर सीएमओ ने अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
उधर, सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने शाहपुर पहुंचकर गैर पंजीकृत चिकित्सकों के क्लीनिकों पर जांच-पड़ताल की। इस दौरान एक क्लीनिक में कई मरीज भर्ती मिले, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस बुलवाकर मरीजों को सीएचसी में स्थानांतरित कराया गया।