फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Liquor worth Rs 22 lakhs was being taken to Bihar, two arrested

Muzaffarnagar News: बिहार लेकर जा रहे थे 22 लाख की शराब, दो गिरफ्तार

Sun, 18 Feb 2024 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Liquor worth Rs 22 lakhs was being taken to Bihar, two arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंजाब राज्य से तस्करी कर ट्रक में चुनावी माहौल में प्रयोग के लिए बिहार ले जाई जा रही 22 लाख रुपये की अवैध शराब पुलिस ने बरामद की है। अंग्रेजी शराब की 402 पेटी लकड़ी के बुरादा के बोरों के नीचे दबाई थी। ट्रक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। मुकदमा दर्ज कर दोनों तस्करों का चालान कर दिया गया।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बुढ़ाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान परासौली पुलिस चौकी के सामने एक ट्रक को रुकवा कर उसे चेक किया तो उसमें दो लोग पंजाब के जनपद तरनतारण के थाना सदर के गांव मलीया निवासी सतनाम पुत्र बलजीत सिंह व गुरु सेवक पुत्र वीर सिंह मौजूद मिले। ट्रक की तलाशी ली तो उसमें पंजाब में बेचने के लिए बनाई इंपीरियल ब्लू मार्का करीब 22 लाख कीमत की 402 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस शराब को पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा था। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पंजाब से अवैध शराब भरकर लकड़ी के बुरादा के बोरों के नीचे छिपा कर पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश के रास्ते होते हुए बिहार जा रहे थे। पुलिस से बचने के लिए ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे। यह शराब उदयपुर निवासी भंवरलाल पटियाला निवासी गोल्डी के कहने पर पंजाब से भर कर बिहार ले जा रहे थे। इस काम के लिए उन्हें पैसे दिए जाते हैं। गिरफ्तार आरोपियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि कयास लगाया जा रहा है कि बिहार में शराब बंद है और कुछ दिनों बाद लोकसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव में इस शराब को प्रयोग में लाया जाना था। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस के साथ उनकी टीम ने भी अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed