फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Liquor contract employees beat BJP official

शराब ठेके के कर्मचारियों ने भाजपा पदाधिकारी को धुना

Sat, 18 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Liquor contract employees beat BJP official
शराब ठेके के कर्मचारियों ने भाजपा पदाधिकारी को धुना
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव खामपुर निवासी भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष के साथ शराब ठेके के कर्मचारियों ने जमकर मारपीट करते हुए उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में उनका चालान कर दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव खामपुर निवासी राहुल उपाध्याय भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के रोहाना मंडल अध्यक्ष हैं। शुक्रवार की शाम वह दो साथियों के साथ छपार से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह खामपुर मार्ग स्थित शराब ठेके के सामने पहुंचे, वहां सड़क किनारे खड़े ठेके के कर्मचारियों से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ठेके के कर्मचारियों ने इकट्ठे होकर भाजपा पदाधिकारी की जमकर धुनाई करते हुए उनकी बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपा नेता को बचाते हुए दो आरोपियों विकास व अरुण को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पीड़ित भाजपा नेता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed