फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Liquor contract closed after intervention of Union Minister of State

Muzaffarnagar News: केंद्रीय राज्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद शराब का ठेका बंद

Sat, 24 Feb 2024 07:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Liquor contract closed after intervention of Union Minister of State
-शुक्रवार को मंसूरपुर व शाहपुर मार्ग पर शराब का ठेका खोला गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। ग्रामीणों के विरोध, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ़ संजीव बालियान के हस्तक्षेप के बाद मंसूरपुर व शाहपुर मार्ग पर शराब का ठेका बंद हो गया है।
बता दें कि शुक्रवार को मंसूरपुर व शाहपुर मार्ग पर शराब का ठेका खोला गया था। इसको लेकर गांव बोपाड़ा के ग्रामीण और महिलाओं ने सड़क के किनारे शराब का ठेका खोलने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था। हंगामे के बाद ठेका बंद हो गया था। शनिवार को ग्राम प्रधान कुशल वीर के साथ गांव की महिलाएं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ़ संजीव बालियान के आवास पर मुजफ्फरनगर पहुंचीं और उन्होंने मंसूरपुर, शाहपुर मार्ग पर ठेका खोलने का विरोध किया। उनका कहना था कि आसपास कई स्कूल हैं, जिससे छात्राओं को काफी परेशानी होगी। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने तुरंत जिले के आबकारी अधिकारियों को वहां पर शराब का ठेका बंद करने के निर्देश दिए। इस संबंध में थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह का कहना है कि वर्तमान जगह पर ठेका बंद हो गया है, पुरानी जगह पर ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed