फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lineman who went to fix fault on the pillar, scorched due to current, uproar

Muzaffarnagar News: खंभे पर फाल्ट ठीक करने गए लाइनमैन करंट से झुलसा, हंगामा

Sun, 15 Sep 2024 10:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 15 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Lineman who went to fix fault on the pillar, scorched due to current, uproar
चरथावल। कुल्हेड़ी में शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक करने गए लाइनमैन करंट लगने से झुलस गया। घायल को सीएचसी से जिला चिकित्सालय के बाद मेरठ रेफर कर दिया। वहीं, भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घायल का पूरा उपचार कराने आदि पांच मांगों को लेकर चार घंटे धरना-प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने एसएसओ को बिजलीघर में बंद कर घंटों हंगामा किया।
विज्ञापन

कुल्हेड़ी निवासी नफीस गांव के बिजलीघर पर लाइनमैन है। रविवार को सुबह वह शटडाउन लेकर बिजलीघर के निकट एक पोल पर फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा था। आरोप है उसी समय किसी कर्मचारी ने लाइन चालू कर दी। लाइनमैन खंभे पर चिपक गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर लाइन बंद कराई। ट्रांसफार्मर पर लगे खंभे से उतारकर सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे मुजफ्फरनगर के बाद मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भाकियू नेता विकास कार्यकर्ताओं को लेकर ग्रामीणों के बीच पहुंचें। उन्होंने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। बताया कि चरथावल में करंट से लाइनमैन विजय त्यागी की मौत के बाद भी कर्मचारियों ने आदत में सुधार नहीं किया है। दो महीने में दूसरी बड़ी घटना है। घायल नफीस की हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed