{"_id":"5f5139be8ebc3e546a52abec","slug":"line-introduced-to-chhapar-inspector-muzaffarnagar-news-mrt4995202173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शोरूम में चोरी पर नपे इंस्पेक्टर छपार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल शोरूम में चोरी पर नपे इंस्पेक्टर छपार
विज्ञापन
छपार इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया
मुजफ्फरनगर। छपार थाने के इंस्पेक्टर पवन शर्मा को एसएसपी अभिषेक यादव ने बुधवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया। रामपुर चौराहे पर स्थित मोबाइल शोरूम में हुई लाखों की चोरी को छिपाने के चलते इंस्पेक्टर पर गाज गिरना बताया जा रहा है।
छपार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहा पर चौकी से चंद कदमों की दूरी पर श्रीबालाजी टेलीकॉम नाम से मोबाइल शोरूम है। 30 अगस्त की देर रात मोबाइल शोरूम के चार ताले काटकर चोरों ने अंदर से लाखों कीमत के 50 नए मोबाइल, ग्राहकों के रिपेयर करने के लिए आए दो दर्जन से अधिक पुराने मोबाइल, इन्वर्टर बैटरा, गल्ले में रखी 12 हजार की नकदी और पूजाघर से भी हजारों की नकदी चोरी कर ली थी। शोरूम संचालक मयंक गर्ग ने 31 अगस्त को घटना की तहरीर दी थी। आरोप है कि चौकी व थाना पुलिस ने तहरीर के बावजूद घटना की न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आला अफसरों को इसकी जानकारी दी। इस पर पीड़ित ने बुधवार सुबह एसएसपी अभिषेक यादव से कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर एसएसपी ने बुधवार देर रात इंस्पेक्टर पवन शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को छपार थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल जहां कार्यकर्ताओं से बदसलूकी के चलते इंस्पेक्टर को हटवाने का श्रेय ले रहे हैं। वहीं, भाकियू पदाधिकारी हाल ही में पानीपत-खटीमा राजमार्ग का काम बाधित करने पर दर्ज किए गए मुकदमे के चलते विभागीय कार्रवाई का श्रेय लेने को बेताब नजर आ रहे हैं।