फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Light 97 lamps for the longevity of Ram V Sutar

राम वी सुतार की दीर्घायु को 97 दीप जलाए

Sun, 20 Feb 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Light 97 lamps for the longevity of Ram V Sutar
आदर्श कालोनी में मूर्तिकार राम सुतार का जन्म दिवस कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पद्मभूषण से सम्मानित देश के महान कलाकार राम वी सुतार की कला प्रेमियों ने जयंती मनाई। आयु के 97 वर्ष पूरे करने पर इतने ही दीप जलाकर दीर्घायु की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

आदर्श कालोनी में डीएवी कॉलेज के कला विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ महावीर सिंह के आवास पर कला प्रेमी बड़ी संख्या में एकत्र हुए। मुख्य अतिथि डॉ कलम सिंह ने कहा कि परमात्मा से प्रार्थना है कि देेश के महान कलाकार रामवी सुतार दीर्घायु हो। 97 दिये जलाकर भावभीनी मंगलकामना की गई है। कर्म योगी राम वी सुतार को विश्व का अग्रणी कलाकार कहा जा सकता है। उनका रचना संसार देश और देश के बाहर भारत के मस्तक को ऊंचा करता है। डॉ महावीर सिंह ने कहा कि सामान्य से परिवार में जन्म लेकर राम सुतार ने देश- विदेशों में अपनी योग्यता से सबको अचंभित कर रखा है। सरदार पटेल, भगवान राम, महाराजा शिवाजी की विशालकाय मूर्ति बनाकर दुनिया को आश्चर्य में डाल दिया। मुजफ्फरनगर के कलाकार अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिल्पी का 97 वां जन्मदिन बड़े उल्लास से मना रहे हैं। परमात्मा से प्रार्थना करते है कि आप वर्षों तक हम कलाकारों को प्रेरित करते रहेंगे। डॉ राजबल, भावना, देवदयाल, श्रुति, मानसी नामदेव, अमरीश सैनी, ममता सैनी, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed