फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life was disturbed due to cold wave

हाड़ कंपा रही ठंड़ से नागरिक ठिठुरे

Fri, 01 Jan 2021 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Life was disturbed due to cold wave
सुबह कोहरे में गंतव्य को जाते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शीतलहर चलने के कारण जिंदगी हुई बेहाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से शीतलहर और घने कोहरे के कारण हाड़ कंपा रही सर्दी से नागरिक ठिठुर रहे हैं। पारा लगातार कम होने से ठिठुरन बढ़ गई है। शरीर को सुन्न कर रही ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान कम होकर 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

बीते एक सप्ताह से सर्दी सितम ढा रहा है। शीतलहर और कोहरे के कारण सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। साल के अंतिम दिन भी जबरदस्त कोहरा छाया और बेहद सर्दी रही। नया साल भी कड़ाके की ठंड में मनाया जाएगा। बुधवार देर रात को ही कोहरा पड़ना प्रारंभ हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह भी ग्यारह बजे कोहरा छाया रहा। कोहरे से यातायात प्रभावित हुआ। हाईवे समेत सभी मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के साथ ही शीतलहर भी चलती रही। दिन में धूप निकलने पर भी ठिठुरन कम नहीं हुई, क्योंकि अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान कम रहे। हाड़ कंपा रही सर्दी का असर जनमानस पर दिखाई दे रहा है। लोग दिन भी अलाव जलाते नजर आए। सर्दी से बचाव के लिए नागरिक बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्हें कम ही घरों से निकलने दे रहे हैं। कड़ाके की ठंड के कारण सुबह गांधी कॉलोनी ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन, कंपनी बाग, जीआईसी के मैदान समेत अन्य स्थानों पर घूमने वालों लोगों की संख्या भी काफी कम हो गई। बाजार पर भी असर पड़ रहा है। नेहरू मार्केट, मौलाहेड़ी मार्केट, एसडी मार्केट, नई मंडी चौड़ी गली बाजार में ग्राहकों की संख्या कम हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15.9 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed