{"_id":"63cbe5bdef7d0f4c230ee2e7","slug":"life-threat-from-cousin-case-filed-muzaffarnagar-news-c-14-1-87942-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ममेरे भाई से जान का खतरा, दर्ज मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ममेरे भाई से जान का खतरा, दर्ज मुकदमा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के सदर बाजार निवासी एक व्यक्ति ने अपने मामा के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। आरोप है कि डेढ़ लाख रुपये उधार लेकर वापस नहीं लौटाए और रुपये वापस मांगने पर कनपटी पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी देते हुए पांच लाख की रंगदारी मांगी।
नई मंडी कोतवाली में राजवीर सिंह ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया हैं। कहा गया कि आरोपी बड़ौत निवासी सहेंद्र तोमर पीडि़त का ममेरा भाई है। सहेंद्र को उन्होंने कृषि कार्ड से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर एक माह के लिए उधार दिए थे। समय पर रुपये वापस नहीं लौटाए गए। काफी समय बीतने पर उन्होंने रुपये वापस लौटाने की मांग करते हुए एक नोटिस भी भेजा, जिसे वापस भेज दिया गया था। आरोप है कि 17 जुलाई 2022 को वह नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर अपने निर्माणाधीन रिसोर्ट पर थे। तभी आरोपी सहेंद्र तोमर आया और गाली गलौज की। तमंचा उनकी कनपटी से सटाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि आरोपी ने पांच लाख की रंगदारी भी मांगी और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान पीडि़त का भाई आदि मौके पर पहुंच गए तो आरोपी धमकी देकर चला गया। पीडि़त ने जान का खतरा जताते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज जांच-कार्रवाई शुरू कर दी हैं।