फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life stopped due to dense fog

घने कोहरे से थम गया जनजीवन

Sat, 15 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Life stopped due to dense fog
सुबह कोहरे में शिव चौक से गुजरते राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
घने कोहरे से थम गया जनजीवन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुबह के समय छाए घने कोहरे और दिन में चली शीत लहर ने सर्दी के सितम को बढ़ा दिया है। न्यूनतम पारा यहां 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और मौसम में आद्रता कोहरे के चलते 100 प्रतिशत रही। सर्दी का असर यह रहा कि लोग दिन में भी लोग कांपते नजर आए।

जिले में बीते दस दिन से आकाश में बादल छाए हुए हैं और सूरज के नहीं निकलने से आम आदमी सर्दी से जूझ रहा है। शुक्रवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की स्थिति यह थी कि अंधेरे बना रहने के कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह के समय रोजमर्रा की जिंदगी भी देरी से प्रारंभ हो पाई। कोहरे के चलते मौसम में आद्रता 100 प्रतिशत रही। दिन में आकाश में बादल छाए रहे। बादलों के छाए रहने के साथ ही दिन भर शीतलहर चलती रही। शाम के समय कुछ देर के लिए सूरज दिखाई दिया, लेकिन शीतलहर ने उसकी गर्मी को मंद कर दिया। सर्दी की स्थिति यह रही कि यहां न्यूनतम मौसम लुढ़ककर 4.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सर्दी में आम जनजीवन यहां पूरी तरह प्रभावित है।

मुजफ्फरनगर में सुबह कोहरे में  से गुजरते राहगीर।

मुजफ्फरनगर में सुबह कोहरे में से गुजरते राहगीर।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed