{"_id":"6818aa6f352b405db40ee3bc","slug":"life-improves-with-the-company-of-saints-gyaneshwaranand-tirtha-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1003-144969-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सन्तों की संगत से जीवन सुधरता है, ज्ञानेश्वरानंद तीर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सन्तों की संगत से जीवन सुधरता है, ज्ञानेश्वरानंद तीर्थ
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। शुकतीर्थ स्थित पांडव कालीन माता पार्वती मंदिर में मां बगलामुखी पीतांबरा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से 81 फीट उंची मां बगलामुखी पीतांबरा की प्रतिमा का चरणाभिषेक किया। हवन यज्ञ, विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी, बांदा के राम सहोदर मिश्रा, सीओ भोपा डाॅ. रविशंकर मिश्रा, समाजसेवी पंडित विनोद शर्मा समेत अन्य लोगों ने मूर्ति का चरणाभिषेक किया, तत्पश्चात मंदिर में आरती की गई।
पंडित तुषार व पंडित अंशवीर ने विधि-विधान से पूजन कराया। राज्यमंत्री ने चित्रकूट की कथा वाचक कुमारी भक्ति त्रिपाठी का माला पहनाकर अभिवादन किया। काशी से पधारे स्वामी ज्ञानेश्वरानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि संतों की संगत से मनुष्य का जीवन सुधरता है। मां बगलामुखी की आराधना करने से मनुष्य को शक्ति प्राप्त होती है और उसके सभी कार्य पूर्ण होते हैं। डा. अयोध्या प्रसाद मिश्र महाराज ने कहा कि मां बगलामुखी की उपासना से मनुष्य की दुर्लभ से दुर्लभ इच्छाओं की पूर्ति होती है। कार्यक्रम में महंत गोरधनदास महाराज, आचार्य देवशरण त्रिपाठी, गौरव शास्त्री, आशीष मिश्रा, ज्योति, तुषार, राजा भैया, कमलेश देवी, बीरसैन, चरण सिंह, उदयवीर प्रधान, यशपाल सिंह मौजूद रहे।