Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life imprisonment to three including two brothers for raping a teenage girl

Muzaffarnagar News: किशोरी से दुष्कर्म में दो भाइयों समेत तीन को उम्रकैद

Sun, 21 Jan 2024 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to three including two brothers for raping a teenage girl
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की किशोरी से जबरन शादी और दुष्कर्म के मामले में दो सगे भाइयों समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष पॉक्सो न्यायालय के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने फैसला सुनाया।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, विशेष लोक अभियोजक मनमोहन वर्मा और दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि 26 जून 2022 को आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए थे। परिजनों ने नई मंडी थाना क्षेत्र के कूकड़ा निवासी शहजान, सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा निवासी सगे भाई सचिन व संजय और ग्रेटर नोएडा के मढैया निवासी सुशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने भाई की हत्या की धमकी देकर सुशांत के साथ उसकी जबरन शादी करा दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष पॉक्सो न्यायालय में हुई।
विज्ञापन

साक्ष्यों के अभाव में आरोपी शहजान को दोषमुक्त करार दिया गया। दोषी सुशांत को दुष्कर्म में आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। विवाह के लिए विवश करने पर धारा 366 और एससीएसटी एक्ट में सगे भाई सचिन व संजय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति के 50 हजार रुपये देने का आदेश भी न्यायालय ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed