फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life has been affected by heat

चिलचिलाती धूप में जनजीवन हुआ प्रभावित, बाजार से लेकर यातायात तक पर हो रहा असर

Sun, 12 May 2019 11:49 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 12 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Life has been affected by heat
गर्मी से बचने के लिए पानी की पाइप लाइन पर बैठी चील। - फोटो : अमर उजाला
गर्मी का आम जनमानस पर असर दिखाई देने लगा है। लोग अपने रोजमर्रा के काम सुबह-शाम में ही कर रहे हैं। दोपहर के समय बाजार और यातायात व्यवस्था गर्मी के कारण सीधे प्रभावित हो रही है। साथ ही स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। पारा लगातार बढ़ने से दोपहर के समय यहां जीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। दोपहर में मजबूरी में ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


दोपहर को बाजारों में सन्नाटा सा छाने लगा है। दुकानदारों के पास बहुत ही कम ग्राहक आ रहे हैं। बाजारों पर जहां सीधा असर है, वहीं यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। दोपहर के समय रोडवेज बसों के चक्कर भी कम कर दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर भी दोपहर में कम ही भीड़ दिखाई दे रही है। भीषण गर्मी के चलते लोग मुख्य बाजारों में पानी के स्टॉल लगा रहे हैं और नि:शुल्क जल सेवा कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर भी सामाजिक संगठन यह काम कर रहे हैं। इससे यात्रियों का काफी लाभ हो रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही गर्मी
मुजफ्फरनगर। गर्मी का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। अधिक गर्मी के कारण लोग डायरिया और डी-हाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। पिछले कई दिनों से जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की बढ़ोतरी हो रही है। इसमें बड़े और बच्चे दोनों शामिल हैं। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड मरीजों से भरा हुआ है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके अग्रवाल कहते हैं कि तेज धूप में बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने देना चाहिए। उनके शरीर में पानी की कमी न हो इसका ध्यान रखें। ओआरएस का घोल पिलाते रहें। उल्टी-दस्त होने पर तुरंत योग्य चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रहा आंखों में इंफेक्शन
मुजफ्फरनगर। गर्मी के कारण आंखों की बीमारियां भी बढ़ रही हैं। इन दिनों लोग आंखों में इंफेक्शन के शिकार हो रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. पीके सिंघल बताते हैं कि बीते दिनों से गेहूं की गहाई का काम चल रहा है। उसके कारण धूल के कण हवा में फैले हुए हैं। जो लोग दुपहिया वाहनों पर चश्मे का इस्तेमाल नहीं करते हैं उनकी आंखें इन धूल कणों से प्रभावित हो जाती हैं।

इसके साथ ही तेज हवा के कारण भी आंखों में धूल भर जाती है। इससे भी इंफेक्शन हो सकता है। उन्होंने बताया कि दुपहिया वाहन पर चलते समय हेलमेट या चश्मा जरूरी लगाएं। आंख में कुछ गिर जाए तो उसे मसले नहीं। साफ और ताजे पानी से अच्छी तरह धोएं। ज्यादा परेशानी हो तो योग्य चिकित्सक को दिखाएं।

लस्सी, मैंगो शेक की डिमांड अधिक
मुजफ्फरनगर। बाजार में लस्सी और मैंगो शेक की डिमांड बढ़ी है। इनकी दुकानों पर यहां सबसे ज्यादा भीड़ है। ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति की पहली पसंद लस्सी ही है। युवा पीढ़ी कोल्ड ड्रिंक को अधिक तवज्जो देती है। बाजार में लस्सी, मैंगो शेक, गन्ने का जूस, आइसक्रीम की दुकानों पर अधिक भीड़ है।


एसी, कूलर, पंखों की बिक्री बढ़ी
मुजफ्फरनगर। बाजार में इस समय एसी, कूलर और पंखे बेचने वालों का व्यापार बढ़ गया है। इन दुकानों पर गर्मी के साथ ही ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के विक्रेता विनोद अग्रवाल बताते हैं कि इन दिनों पंखों, कूलर तथा एसी की बिक्री का सीजन है। एसी शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी काफी खरीद रहे हैं। गांवों में बिजली की आपूर्ति बढ़ने से संपन्न लोग एसी लगवा रहे हैं। ठंडी हवा देने वाले कूलर सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। कम बिजली खर्च में अधिक हवा देने वालों की अधिक डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed