फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Library information given in the workshop

कार्यशाला में पुस्तकालय की दी जानकारी

Wed, 24 Jun 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Library information given in the workshop
कार्यशाला में पुस्तकालय की दी जानकारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में चल रही कार्यशाला में पुस्तकालय, सूचना केंद्र परिवहन तथा रसद व छात्रावास प्रबंधन विषयों पर चर्चा हुई। पुस्तकालय अध्यक्ष अनित यादव ने लाइब्रेरी एवं सूचना केंद्र समिति के कार्य व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि डा आरिफ रहें। एप्लाइड साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मोहित शर्मा ने ट्रांस्पोर्टेशन के महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टेशन वह साधन है जो दूर दराज के जिले के क्षेत्रों को शिक्षण संस्थानों से जोड़ता है। इससे वे छात्र भी अध्ययन के लिये प्रोत्साहित होते हैं जो दूरवर्ती गांव में रहते हैं। जूम पर हुई इस ऑनलाईन कार्यशाला में प्राचार्य डॉ रविंद्र कुमार सैनी ने छात्रावास व्यवस्था पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि छात्रावास में एक ओर पढ़ाई का वातावरण बना रहता है, वहीं दूसरी ओर छात्रावास के शांत वातावरण में रहकर शिक्षा अर्जित करने वाले छात्र-छात्राएं पढ़ाई को अपेक्षाकृत अति गंभीरता से लेते हैं। इससे छात्रों में अनुशासन भी बना रहता है। श्रीराम बीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल, निदेशक डॉ आदित्य गौतम, डॉ मनोज धीमान, डॉ आलोक गुप्ता, पंकज शर्मा, विनित शर्मा, रवि गौतम, निशांत राठी, प्रोफेसर नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed