फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Let the public decide, maintain brotherhood: Balyan

जनता को फैसला करने दें, भाईचारा कायम रखें : बालियान

Tue, 08 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Let the public decide, maintain brotherhood: Balyan
जनता को फैसला करने दें, भाईचारा कायम रखें : बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सर्वसमाज में भाईचारा कायम रहना चाहिए। जनता खुद फैसला करेगी। सबको वोट देने का अधिकार है। आचार संहिता की वजह से मेरठ से मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल की डीपीआर पर काम रुका है। चुनाव के बाद यह काम पूरा होगा। पिछले नौ साल में उन्होंने जनता के हित के हर कार्य को किया है।
एटूजेड कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में बालियान ने कहा कि सपा सरकार के दौरान पांच साल तक प्रदेश में प्रायोजित दंगे हुए। जिले की जनता हकीकत जानती है। सबको वोट अपनी मर्जी से देने का अधिकार है, लेकिन भाईचारा हर हाल में कायम रहना चाहिए। चुनाव के दिन सभी लोग खुले मन से वोट दें, वह कहीं पर भी वोट देने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन दिल पर हाथ रखकर वोट दिया जाए। पानीपत-खटीमा राजमार्ग और मेरठ-करनाल मार्ग के दो प्रोजेक्ट सपा सरकार के एनओसी नहीं देने के कारण लटके हुए थे, लेकिन भाजपा सरकार बनते ही काम शुरू हो गया। बुटराड़ा को खतौली से जोड़ने वाला हाईवे पूरे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कानून व्यवस्था में सुधार का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। गांव-गांव की रंजिशें खत्म कराई गई हैं। व्यापारियों का राजनीतिक उत्पीड़न भाजपा ने बंद कराया। सुभाष चौधरी, अशोक बालियान, विकास बालियान, सभासद विपुल भटनागर, राजीव गर्ग, पुष्पेंद्र चौधरी और व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

उद्यमियों की हो रही घर वापसी
उद्यमियों की घर वापसी हो रही है। जो उद्यमी सपा सरकार में पलायन कर गए थे, अब वह वापस मुजफ्फरनगर लौट रहे हैं। बंद कारखानों को चलवाया और नए उद्योग लगवाए गए हैं। रेलवे कॉरिडोर और आरआरटीएस प्रोजेक्ट इस जिले के विकास को पंख लगेंगे। भाजपा सरकार बनते ही युवाओं को जिले में ही रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। उद्योगों की स्थापना होगी। जिले के बेरोजगार युवाओं को भाजपा ने रोजगार दिलाने का संकल्प लिया है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव मुख्यमंत्री बनाने का है। किसी क्षेत्र का विधायक नहीं बनाना है। जनता खुद तय कर लें कि वह लखनऊ की गद्दी पर किस तरह का मुख्यमंत्री चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed