{"_id":"231ea407e509b5fe15ae41fc36bbe1fc","slug":"let-prayers-muskil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लाह की बारगाह में सजदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लाह की बारगाह में सजदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 26 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। ईद-उल-अजहा के त्योहार पर ईदगाह पर हुई नमाज में हजारों लोगों ने नमाज के बाद मक्का हादसे में शहीद हुए हाजियों की मगफिरत के लिए दुआ की। नमाज के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ईदगाह पर मौजूद रहे। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक बाद दी।
ईदगाह पर सुबह सात बजे से ही लोग एकत्र होना शुरू हो गए। पौने आठ बजे ईदगाह में मौलाना जाकिर ने नमाज अदा कराई। हजारों लोगों ने खुदा की बारगाह में सिर झुकाया। नमाज के बाद मुल्क में अमनोअमान की दुआ की गई। इसी के साथ मक्का में शहीद हुए हाजियों की मगफिरत के लिए दुआ कराई गई।
ईदगाह में नमाज के बाद लोगों को डीएम निखिलचंद्र शुक्ला, एसएसपी केबी सिंह, एडीएम प्रशासन मनोज कुमार, एसपी सिटी प्रदीप गुप्ता ने ईद की मुबारक बाद दी। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुफ्ति जुल्फिकार, कुल्लनदेवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
साढ़े आठ बजे तक शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तान गए और अपने पूर्वजों के लिए दुआ की।
इसके बाद अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी दी। ईद के त्योहार को देखते हुए ईदगाह सहित शहर की सभी मस्जिदों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सड़कों पर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। मुस्लिम बस्तियों में मेले जैसा माहौल रहा।