फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leopard seen in the forest of Rajpur-Chhajpur

Muzaffarnagar News: राजपुर-छाजपुर के जंगल में दिखाई दिया तेंदुआ

Thu, 28 Nov 2024 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen in the forest of Rajpur-Chhajpur
बुढ़ाना। राजपुर-छाजपुर गांव के जंगल में किसान राजकुमार की ट्यूबवैल पर ग्रामीणों को दो तेंदुए तथा उनके तीन बच्चे दिखाई दिए। घटना से गांव में खौफ फैल गया। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी गांव राजपुर-छाजपुर पहुंचे। कोतवाली क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर निवासी किसान राजकुमार के बेटे रितेश उर्फ अंकुश ने बताया कि उनकी ट्यूबवैल पर पेड़ के नीचे दो बड़े तेंदुए तथा उनके तीन बच्चे दिखाई दिए थे। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों की आहट सुनकर वे गन्ने के खेत में चले गए। घटना की सूचना मिलते ही वन दरोग़ा अंशीलाल तथा रेंजर सुशील कुमार टीम के साथ जंगल में पहुंचे। अंशीलाल ने बताया कि तेंदुए के पैरों के निशान ट्यूबवैल के पास दिखाई दिए हैं। टीम को तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। तेंदुए से कुत्ता, नीलगाय तथा किसी भी जंगली जानवर का कोई नुकसान नहीं हुआ है। तेंदुए के परिवार को तलाशा जा रहा है। किसी भी निहत्थे अकेले ग्रामीण को इस क्षेत्र में आने से रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed