{"_id":"67f114db4b3268714602558f","slug":"lekhpal-acclekhpal-accused-of-not-measuring-land-after-taking-bribe-audio-goes-viralused-of-not-measuring-land-after-taking-bribe-audio-goes-viral-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-142947-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रिश्वत लेकर भूमि की पैमाइश नहीं करने का लेखपाल पर आरोप, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रिश्वत लेकर भूमि की पैमाइश नहीं करने का लेखपाल पर आरोप, ऑडियो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। तहसील जानसठ के एक लेखपाल पर किसान से रिश्वत लेकर भी कृषि भूमि की पैमाइश नहीं करने का आरोप है। कृषि भूमि की पैमाइश नहीं होने से पीड़ित किसान ने लेखपाल से रिश्वत की रकम वापस मांगी है। लेखपाल से की गई इस बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। पीड़ित किसान ने शासन व प्रशासन को शिकायत भेजकर न्याय की मांग की।
यह मामला तहसील जानसठ के गांव टंढेड़ा का बताया जा रहा है। आरोप है कि लेखपाल रविन्द्र ने किसान गुलशेर से पारिवारिक बंटवारे की कृषि भूमि की पैमाइश करने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत ली। किसान ने रुपये लेखपाल को दे दिए थे, लेकिन लेखपाल ने फिर भी कृषि भूमि की पैमाइश नहीं की है।
अब किसान ने लेखपाल से रिश्वत के रुपये वापस मांगे हैं। किसान और लेखपाल के बीच रुपये मांगने की मोबाइल फोन पर बातचीत हुई। दोनों की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लेखपाल कह रहा है कि अपने पैसे वापस ले लो। लेखपाल से ली गई रिश्वत और किसान का काम नहीं करने पर रुपये वापस मांगने का ऑडियो वायरल होने से तहसील कर्मचारियों में खलबली मची है। पीड़ित किसान ने शासन व प्रशासन से न्याय की माग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन्होंने कहा-
किसान का लेखपाल से कृषि भूमि की पैमाइश करने के लिए दिए गए रुपये वापस करने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिली है। इसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-सतीश चंद बघेल, तहसीलदार, तहसील जानसठ।