फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leaders should not fight on the streets, CBI should investigate: Malik

सड़क पर नहीं आनी चाहिए नेताओं की लड़ाई, सीबीआई करें जांच : मलिक

Sat, 15 Jun 2024 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Leaders should not fight on the streets, CBI should investigate: Malik
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और पूर्व विधायक संगीत सोम के विवाद में अब सांसद हरेंद्र मलिक ने सीबीआई जांच की मांग रखी है। मलिक का कहना है कि अगर पत्र में आरोप गंभीर है तो इसमें जांच होनी चाहिए। खुद बालियान को इसके लिए पहल करनी चाहिए। नेताओं और अपराधियों को अलग-अलग व्यवहार करना चाहिए। जनप्रतिनिधियों की बात सड़क पर नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को आपस में मनमुटाव नहीं रखना चाहिए। आपस में सौहार्द के साथ रहें। मेरठ में जो पत्र बांटा गया है, उसकी सीबीसीआइडी या सीबीआई जांच से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इस मामले में खुद डॉ. संजीव बालियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर जांच के लिए प्रस्तुत हो जाना चाहिए। हमें लगता है कि बालियान पर गलत आरोप लगाए गए हैं। वह खुद जांच की पहल करें।
विज्ञापन

मलिक ने यह भी कहा कि उन्हें सपा, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने चुनाव लड़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर संगीत सोम मुझे चुनाव लड़ाते तो करीब 30 हजार वोट से सरधना में मेरी जीत होती। वर्तमान में वहां पर सपा के ही विधायक हैं। सपा विधायक और कार्यकर्ताओं ने मेहनत की और हमारी जीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed