फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leaders preparing for Kashyap Mahasammelan in the grounds of DAV Inter College

डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में कश्यप महासम्मेलन की तैयारी में जुटे नेता

Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Leaders preparing for Kashyap Mahasammelan in the grounds of DAV Inter College
बुढ़ाना में कश्यप महासम्मेलन में अखिलेश यादव के आगमन को लेकर कश्यप नेताओं के साथ रणनीति बनाते पू? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 11 नवंबर को कश्यप समाज के महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिसके लिए कश्यप, सपा नेताओं व अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। सपा नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

सपा नेता व अधिकारियों ने मंगलवार को सभा स्थल का निरीक्षण किया। सपा नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सुधाकर कश्यप ने कश्यप नेताओं के साथ महासम्मेलन को लेकर मंथन किया। महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। एक दूसरे को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। मिटिंग में उन्होनें कहा कि कश्यप समाज भाजपा के कार्यों तथा मंहगाई से तरस्त होकर सपा के साथ आ गया है। कश्यप महासम्मेलन में इसका सबूत मिल जाएगा। इस मौके पर अधिवक्ता श्रीपाल कश्यप, प्रमोद कश्यप, डॉ. सोनू कश्यप व बनवारी लाल सहित दर्जनों कश्यप नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सभा स्थल का किया निरीक्षण
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप, जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व कश्यप नेताओं से वार्ता की। कश्यप नेताओं से कार्यक्रम को लेकर जानकारी प्राप्त की। उन्होनें सीओ फुगाना शरदचंद शर्मा, उपजिलाधिकारी अरूण कुमार तथा इंस्पेेक्टर संजीव कुमार से रूट डायवर्जन को लेकर वार्ता की। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि महासम्मेलन के समय कस्बे के अंदर से होकर गुजरने वाले वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला जाएगा। यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने आपस में विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed