{"_id":"58139b794f1c1ba55abc1c0d","slug":"launching-a-two-day-tourney","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराबरी पर छूटी बाबर और रिंकू की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराबरी पर छूटी बाबर और रिंकू की कुश्ती
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
दंगल का शुभारंभ करते स्वाती ओमानंद महाराज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन फीता काटकर स्वामी ओमानंद जी महाराज ने किया। शुक्रवार को प्रथम दिन 21 हजार रुपये की कुश्ती में बाबर यूपी केसरी और रिंकू दिल्ली केसरी बराबरी पर रहे। 3100 रुपये की कुश्ती मुलायम मंसूरपुर और रवि खेखड़ा के बीच हुई, जिसमें मुलायम पहलवान जीता।
5100 रुपये की कुश्ती रोबिन मंसूरपुर और संजय रुड़की के बीच हुई, जिसमें रोबिन पहलवान विजयी रहे। 11000 रुपये की कुश्ती संजय खेड़ा और सचिन मलिकपुर के बीच बराबरी पर रही। 1100 रुपयेे की कुश्ती सागर सौरम और काला तल्हेड़ी के बीच हुई, जिसमें सागर पहलवान जीता।
2100 रुपये की कुश्ती में संदीप धनेड़ा और अनुज दिल्ली बराबरी पर रहे। 1000 रुपये की कुश्ती नदीम पिमौड़ा और मोहित रुड़की के बीच हुई, जिसमें नदीम पहलवान विजयी रहा। रेफरी रघुवीर, जितेंद्र रहे। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक संजीव राठी, पालिका चेयरमैन पारस जैन, दंगल के संरक्षक जागम, जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, देवराज पंवार, भूपेंद्र प्रधान, मंसूरपुर शुगर मिल के वीपी वेदपाल मलिक, श्याम पाल चेयरमैन आदि मौजूद रहे। संचालन निर्दोष, सोविंद्र ने संयुक्त रूप से किया।