फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lakhs stolen in three houses in one night in Chaudaheri village

चौंदाहेड़ी गांव में एक रात में तीन घरों में लाखों की चोरी

Thu, 25 Aug 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen in three houses in one night in Chaudaheri village
चोरी की वारदात के मौके पर मौजूद डॉग स्क्वायड - फोटो : DEVBAND
चौंदाहेड़ी गांव में एक रात में तीन घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन

देवबंद। चौंदाहेड़ी गांव में बुधवार रात चोर तीन अलग-अलग घरों पर धावा बोलकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी करके फरार हो गए। सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस गांव में पहुंची। वारदात का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीमों की मदद ली जा रही है।
उत्तराखंड की सीमा से सटे गांव चौंदाहेड़ी में चोरों ने ग्रामीण समय सिंह, दमन सिंह और रविंद्र के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीनों ही घटनाओं में परिजनों को बृहस्पतिवार की सुबह जागने पर ही पता चल सका। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। एसपी देहात सूरज राय पुलिस के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया, साथ ही चोरों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और फोरेंसिक टीम ने तीनों घरों से नमूने लिए। पीड़ितों ने चोरी के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है। चोरी गए सामान की कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। माना जा रहा है कि चोरों ने तीनों परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को अंजाम दिया है। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। चौंदाहेड़ गांव के पूर्व प्रधान सचिन मुखिया ने बताया कि उन्हें गांव शेरपुर के लोगों ने बताया है कि दिन निकलने से पहले ही उनके गांव के रास्ते में छह-सात बाइकों पर कई अज्ञात लोगों को जाते हुए देखा गया। संभवतऱ् इन्होंने ही ग्रामीणों के घरों में चोरी की है।
विज्ञापन

ग्रामीण रविंद्र ने बताया कि चोरों ने उनके घर का जंगला तोड़कर चोरी की। चोरों ने अलमारी में रखे 30 ग्राम सोने के आभूषण और 1.30 लाख रुपये की नकदी चोरी की। दमन सिंह ने बताया कि उनके घर से चांदी समेत 150 ग्राम सोने के आभूषण और 1.48 लाख रुपये नकदी चोरी हुई है, जबकि समय सिंह ने बताया कि एक हीरे की अंगूठी समेत सोने-चांदी के आभूषण व 65 हजार रुपये की नगदी चोर चुराकर ले गए हैं।

चोरी के बाद खाली पड़े आभूषण के बॉक्स

चोरी के बाद खाली पड़े आभूषण के बॉक्स- फोटो : DEVBAND

अलमारी से  फिंगर प्रिंट एकत्र करती फोरेंसिक टीम

अलमारी से फिंगर प्रिंट एकत्र करती फोरेंसिक टीम- फोटो : DEVBAND

चौंदाहेड़ी गांव में चोरों द्वारा दरवाजे की काटा गया कुंडा

चौंदाहेड़ी गांव में चोरों द्वारा दरवाजे की काटा गया कुंडा- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed