फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lakhs stolen from house and shop in Chapar

मकान व दुकान से लाखों की चोरी

Wed, 17 Feb 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from house and shop in Chapar
छपार। कस्बे में सोमवार देर रात बदमाशों ने एक घर से संदूक का ताला तोड़कर 55 हजार की नकदी व लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं, एक कंप्यूटर शॉप के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया गया। दोनों पीड़ितों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी कुरबान अली सोमवार रात परिवार के साथ घर में ही सोया हुआ था। देर रात छत के रास्ते कुछ बदमाश घर में घुस गए और एक कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे 55 हजार रुपये नकद के साथ ही लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। इस दौरान घर में सोए परिजनों को भनक तक नहीं लग सकी। मंगलवार सुबह नींद से जागने पर संदूक खुला देख उनके होश उड़ गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उधर, कस्बा निवासी अनस की हाईवे पर कंप्यूटर शॉप है। देर रात बदमाशों ने दुकान के ताले तोड़कर वहां रखे कंप्यूटर, प्रिंटर्स, इन्वर्टर-बैटरा और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचने के बाद अनस को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद उसने भी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों जगह मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed