फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lag in payment of Bhaisana and Morna

भैसाना और मोरना भुगतान में फिसड्डी

Wed, 02 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lag in payment of Bhaisana and Morna
मुजफ्फरनगर। जिले की चीनी मिलों में किसान इस सत्र में अब तक 1537 करोड़ का गन्ना चीनी मिलों में डाल चुके हैं। चीनी मिलें किसानों का अब तक 1065 करोड़ का भुगतान कर चुकी हैं। भैसाना और मोरना को छोड़कर सभी चीनी मिलों की भुगतान की गति सही है। खतौली, मंसूरपुर और टिकौला किसानों का 14 दिन में भुगतान कर रही है।
विज्ञापन

जिले की भैसाना चीनी मिल ही एक मात्र ऐसी चीनी मिल है, जो अब तक इस सत्र का भुगतान प्रारंभ नहीं कर पाई है। चीनी मिल पर गत सत्र का भी लगभग 70 करोड़ बकाया है। दूसरी चीनी मिल मोरना है 78 करोड़ के मुकाबले किसानों का इस सत्र का 23 करोड़ का भुगतान कर पाई है। यह चीनी मिल किसानों का इस सत्र का 26 नवंबर तक का भुगतान कर चुकी है। रोहाना चीनी मिल सात जनवरी तक का भुगतान कर चुकी है।
विज्ञापन

खाईखेड़ी मिल ने 13 जनवरी तक का भुगतान किया है। तितावी चीनी मिल पांच जनवरी तक का भुगतान कर चुकी है। खतौली मिल इस सत्र का 21 जनवरी तक का, मंसूरपुर 23 जनवरी तक का और टिकौला 24 जनवरी तक का भुगतान कर चुकी है। तीनों चीन मिल 14 दिन से पहले किसानों के खाते में गन्ने का भुगतान डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल भुगतान तिथि
खतौली 21 जनवरी
तितावी 5 जनवरी
भैसाना पूरा बकाया
मंसूरपुर 23 जनवरी
टिकौला 24 जनवरी
खाईखेड़ी 13 जनवरी
रोहाना 7 जनवरी
मोरना 26 नवंबर
भुगतान की स्थिति बेहतर
जिले में गन्ना भुगतान की स्थिति बेहतर है। तीन चीनी मिल 14 दिन से पहले ही निरंतर भुगतान कर रही है। तीनों एक माह के अंदर किसानों का भुगतान कर रही है। मोरना चीन मिल भी लगातार भुगतान कर रही है। केवल भैसाना ने ही इस सत्र का अब तक भुगतान नहीं किया है। 14 दिन के अंदर चीनी मिलों को 1300 करोड़ का भुगतान करना था, जिसमें 1065 करोड़ का भुगतान हो चुका है। भुगतान की प्रगति 82 प्रतिशत है। - आरडी द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed