{"_id":"57e194484f1c1b4f1da82d5c","slug":"labourer-dies-of-electrocution-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मजदूर की मौत, शव बिजलीघर पर रखा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मजदूर की मौत, शव बिजलीघर पर रखा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 21 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
बिजलीघर पर हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में ईख बांधते हुए बिजली का करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। विद्युत अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने पर पीड़ित परिजनों ने शव को बिजलीघर पर ले जाकर रख दिया। रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी भी कार्यकर्ताओं के साथ बिजलीघर पर विद्युत अधिकारियों के आने के इंतजार में पीड़ित परिवार के साथ बैठ गए। देर रात तक कोई भी अधिकारी बिजलीघर पर नहीं पहुंचा था।
मंसूरपुर के गांव बेगराजपुर निवासी केशो (45) पुत्र मंगलू किसानों के यहां मजदूरी करता है। केशो ने एक किसान की बटाई पर जमीन ले रखी है। जिसमें उसने ईख की फसल बो रखी है। मंगलवार की शाम को मजदूर केशो जंगल में ईख बांध रहा था। खेतों से गुजर रही हाइटेंशन बिजली का करंट ईख के खेत में उतर गया। जिससे करंट लगने से मजदूर केशों की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर बिजली अधिकारियों को सूचना दी। देर शाम तक भी विद्युत विभाग का एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कुछ ग्रामीण शव को उठाकर पीड़ित परिजनों के साथ बेगरजपुर बिजलीघर पर पहुंचे और शव को वहीं पर रख दिया। सूचना मिलने पर रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी भी रात के 9 बजे बिजलीघर पर पहुंचे। जिलाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पीड़ित परिजनों के साथ मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर विद्युत अधिकारियों के इंतजार में बैठ गए। देर रात तक कोई भी अधिकारी बिजलीघर पर नहीं पहुंच सका। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं मिला तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।