फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Laborer riding a buffalo-buggy dies after colliding with a truck

Muzaffarnagar News: ट्रक की टक्कर से भैंसा-बुग्गी सवार मजदूर की मौत

Tue, 22 Jul 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Laborer riding a buffalo-buggy dies after colliding with a truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। भोकरहेड़ी-लक्सर मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रक ने भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में विशाल (22) की मौत हो गई।
भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी के मोहल्ला कलालान निवासी अनुसूचित जाति के अजीत का परिवार गंगा नदी के बालू का भाड़ा कर परिवार की गुजर बसर करता है।
सोमवार सुबह अजीत का पुत्र विशाल मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ गंगा से रेत लेने जा रहा था। जैसे ही वह लक्सर मार्ग पर स्थित सेठ वाले बगीचे के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने भैंसा बुग्गी में टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को भोपा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। विशाल की मौत से पिता अजीत, माता गीता देवी, बहन ज्योति, पायल, भाई मनीष, साहिल कुमार, छोटा कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक बाबूगढ़ निवासी अनिल कुमार को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed