{"_id":"626ad92167769a52383cfe1c","slug":"kundal-looted-from-mother-in-law-and-daughter-in-law-in-kakrala-muzaffarnagar-news-mrt5864584172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककराला में सास-बहू से कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककराला में सास-बहू से कुंडल लूटे
विज्ञापन
गांव ककराला में बदमाशों द्वारा कुंडल खींचने के बाद घायल कान दिखाते हुए सास बहू।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ककराला में सास-बहू से कुंडल लूटे
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव ककराला में मकान में सो रही सास बहू के बदमाशों ने कानों के कुंडल खींच लिए, शोर करने पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आरोपी जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर जाकर घायल पीड़ित महिलाओं से घटना की जानकारी ली।
गांव ककराला में माया पत्नी स्वर्गीय महेंद्र अपनी पुत्रवधू प्रियंका के साथ घर के आंगन में सो रही थी, दीवार फांद कर आए बदमाशों ने सास बहू ने कानों में पहने सोने के कुंडल को खींच लिया। पीड़ा के चलते सास बहू की चीख निकल गई। पीड़ितों की चीख सुनकर ग्रामीणों पहुंचे और कुंडल खींच कर भाग रहे बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह जंगल के रास्ते फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि बदमाश कैपरी और बनियान पहने हुए थे। सूचना मिलने पर भोपा थाना पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गांव में संदिग्ध लोगों का आवागमन हो रहा है।
परिजनों ने पीड़ितों का भोपा सरकारी अस्पताल में जाकर उपचार कराया। पीड़ित प्रियंका ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर देकर कानून कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी ने बताया की बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है जल्दी घटना खुलासा कर दिया जाएगा। पीड़ितों का मेडिकल कराया गया है।