{"_id":"6aa3fe35bc7504d38908f3ed","slug":"kuchipudi-dance-performed-while-standing-on-a-plate-students-learned-24-hand-gestures-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-180384-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: थाली पर खड़े होकर दी कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति, छात्राओं ने सीखी 24 हस्तमुद्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: थाली पर खड़े होकर दी कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति, छात्राओं ने सीखी 24 हस्तमुद्राएं
विज्ञापन
- कृष्ण की लीलाओं और नव रसों की भाव-भंगिमाओं ने मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्पिक मैके की कार्यशाला-प्रस्तुति श्रृंखला के तीसरे दिन शुक्रवार को जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी और राजकीय इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुचिपुड़ी नृत्यांगना अयाना मुखर्जी ने पीतल की थाली पर खड़े होकर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसको देखकर छात्र अभिभूत हुए। छात्राओं को नृत्य की 24 हस्तमुद्राओं का अभ्यास कराया।
गणेश वंदना से शुरू हुई प्रस्तुति में कृष्ण की लीलाओं, नव रसों और विभिन्न हस्तमुद्राओं की मनोहारी प्रस्तुति ने विद्यार्थियों का मन मोहा। उन्होंने हस्तमुद्राओं और मुख भाव-भंगिमाओं से जुड़े सवाल पूछे और विद्यार्थियों से उनका अभ्यास कराया।
प्रधानाचार्या किरण देवी ने कहा कि कृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित नृत्य रचना ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक दृश्य तब सामने आया, जब नृत्यांगना ने थाली के ऊपर खड़े होकर लय और ताल का संतुलन बनाए रखते हुए नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डॉ. राजेश कुमारी, पूर्व प्रधानाचार्य भूदेव सिंह, मृदुला मित्तल, राहुल सेन, आर्यन त्यागी, नीति, भावना सिंघल सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।