फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kovid RRT team performed at DM office

कोविड आरआरटी टीम ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 05 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kovid RRT team performed at DM office
कोविड आरआरटी टीम ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु करने और होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की निगरानी करने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन अर्बन एरिया में तैनात की गई आरआरटी कोविड 19 टीम के सदस्यों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए चिकित्साधिकारियों पर आरोप लगाते हुए तीन महीने का कांट्रेक्ट पूरा कराने की मांग की है।

आरआरटी कोविड-19 टीम में काम करने वाली डॉ. अमृत के नेतृत्व में आए सदस्यों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनकी समस्याओं को सिटी मजिस्ट्रेेट अभिषेक सिंह ने सुना। उनको समस्या बताते हुए आरआरटी सदस्यों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान आरआरटी को तीन माह के कांट्रेक्ट पर रखा गया था, लेकिन दो माह में ही उनको हटा दिया गया है। उनको जून माह का वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के द्वारा फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर के वेतन में 25 प्रतिशत के लाभांश का फायदा भी उनको नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही कार्य करने के लिए सर्टिफिकेट भी नहीं दिया जा रहा है। आरआरटी सदस्य के रूप में कार्य करने वाले सभी सदस्यों को सीएचसी और पीएचसी पर कार्य देने के साथ ही वेतन दिलाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर हम अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। शहरी क्षेत्र में 50 आरआरटी सदस्य रखे गए, जो आज अपना मानदेय और अन्य सुविधा पाने के लिए भटक रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने इनको बताया कि जून माह का मानदेय शीघ्र मिलेगा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्य करने के लिए प्रमाणपत्र भी दिलाया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में डॉ. अमृत, डॉ. रजत कुमार, डॉ अजय कुमार शर्मा, सद्दाम मलिक, गगन कुमार, तरुण शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed