{"_id":"573f5a2b4f1c1b9857ac82e3","slug":"kotwali-baroda-villagers-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में बड़ौदा के ग्रामीणों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में बड़ौदा के ग्रामीणों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 21 May 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। बड़ौदा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते कोतवाली में हंगामा कर दिया।
क्षेत्र के गांव बड़ौदा के ग्रामीण शुक्रवार शाम करीब चार बजे कोतवाली पहुंचे। हंगामा करते हुए बताया कि पुलिस ने उनके गांव के एक युवक को झूठी शिकायत पर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उसकी कोई जांच नहीं की गई। जबकि दूसरी ओर गांव का ही एक युवक नाबालिग लड़की के साथ फोन पर बातें करता था। उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज भी कराई गई है। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बीच पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी शर्मा को भाजपा नेता उमेश मलिक ने ग्रामीणों की ओर से पूरे प्रकरण को समझाया।
विज्ञापन
बताया कि गांव का दूसरे समुदाय का एक युवक गांव की लड़की से फोन पर बातें करता था। उसे फोन पर बातें करने से मना किया तो उसने जबरन जहर खिलाने का नाटक रचकर पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने बिना जांच किए ही एक को जेल भेज दिया।
वहीं, उमेश मलिक ने सीओ को बताया कि फोन पर लड़की से अश्लील बात करने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि जिन नंबर से फोन किए गए उनकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। लड़की पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज भी कर ली गई है। उन्होंने ग्रामीणों को जांच करवाकर जल्दी ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मौके पर सुखवीर, अनिरुद्ध, चौहल सिंह, बुद्ध सिंह, धर्मपाल, ऋषिपाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।