फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Knowing the condition of patients of home isolation

होम आइसोलेशन के मरीजों का जान रहे हाल

Sat, 22 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Knowing the condition of patients of home isolation
होम आइसोलेशन के मरीजों का जान रहे हाल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज अब सीधे प्रशासन की नजर में हैं। कंट्रोल रूम में तैनात चिकित्सक मरीजों से सीधे बात कर रहे हैं और उनके उपचार में सहयोगी बन रहे हैं। मरीजों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। जिले में वर्तमान में 3200 के करीब मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

कलक्ट्रेट परिसर में बना कंट्रोल रूम कोविड-19 को कंट्रोल से कोविड मरीजों और अस्पतालों पर निगाहें रखी जाती है। कंट्रोल रूम में जिला चिकित्सालय से चिकित्सक को यहां अलग तैनात किया गया है। ड्यूटी पर रहने वाला चिकित्सक होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से सीधे बात करते हैं, उनके हाल चाल जानते हैं। उन्हें बताता है कि उन्हें किन दवाईयों का प्रयोग करना है। क्या सावधानी बरतनी है उसके बारे में लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। 20 मई को कंट्रोल रूम से 11 मरीजों से बात की गई। 21 को 32 मरीजों से उनकी स्थिति जानी गई। 22 मई को 12 मरीजों से सीधे बात की गई। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि हमारा यह प्रयास है कि होम आइसोलेशन में रह रहा मरीज से सीधे चिकित्सक की निगरानी में रहे। इसके लिए कंट्रोल रूम से मरीजों से चिकित्सक सीधे संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed