फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Know the reality of Begrajpur Medical College

बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज की हकीकत जानी

Thu, 10 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Know the reality of Begrajpur Medical College
बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज की हकीकत जानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी ने बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर महिलाओं के उपचार की स्थिति को देखा। कोविड काल में गर्भवती महिलाओं को सुविधा मिली या नहीं यह भी जाना। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
बुधवार को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज का राज्य महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी ने निरीक्षण किया। मेडिकल कॉलेज में महिलाओं को शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं कोविड-19 से बचाव को टीकाकरण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को दिशा निर्देश दी कि महिलाओं व अन्य जनमानस को सरकार की योजनाओं, सुविधाओं को तत्काल उपलब्ध कराया जाए तथा उपचार में किसी प्रकार की कोई उदासीनता न अपनाई जाए।
विज्ञापन

इसके उपरांत राखी त्यागी ने महिला थाना मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया। महिला थाने में यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा इत्यादि दस्तावेजों का अवलोकन किया। महिला थाने में बनी महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण भी किया गया। सदस्या द्वारा महिला थाने के निरीक्षण के पश्चात जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सीएमएस महिला डॉक्टर आभा आत्रेय एवं डॉ. गरिमा से महिलाओं को शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की स्थिति एवं कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गंभीर से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन आने वाली महिलाओं का रिकॉर्ड रखा जाए। इसके उपरांत वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। वन स्टॉप सेंटर में निरीक्षण के समय केंद्र प्रबंधक नीरू रानी एवं महिला पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेखा उपस्थित रहीं। निरीक्षण के समय वन स्टॉप सेंटर में दो महिलाऐं आवासित थीं। इसके बाद थाना-कोतवाली एवं थाना मंसूरपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान इंद्राकांत द्विवेदी उपजिलाधिकारी खतौली, अशोक कुमार उपजिलाधिकारी मुख्यालय, मायाराम बीसए, मौहम्मद मुशफेकीन जिला प्रोबेशन अधिकारी, सुमन उपनिरीक्षक महिला थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed