{"_id":"63df9d52b89c7742144cb9e4","slug":"kishore-samars-dead-body-recovered-from-gangnahar-after-six-days-muzaffarnagar-news-c-14-1-106322-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छह दिन बाद किशोर समर का शव गंगनहर से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छह दिन बाद किशोर समर का शव गंगनहर से बरामद
विज्ञापन
पिता की डांट से क्षुब्ध होकर 30 जनवरी को गंगनहर में कूद गया था समर
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। सठेड़ी गंगनहर में कूदे किशोर समर का शव छह दिन बाद रविवार को दूधली गांव के सामने गंगनहर से बरामद हो गया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव सठेड़ी निवासी किशोर समर 30 जनवरी को पिता इकराम की डांट से क्षुब्ध होकर गंगनहर में कूद गया था। परिजनों ने पुलिस की सहायता से उसकी काफी तलाश की। मगर, उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने मेरठ से 44 वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोरों को बुलाया था। उन्होंने भी दो दिनों तक गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को कुछ लोगों ने गांव दूधली के सामने गंगनहर में एक शव बहता देखा। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। उसकी शिनाख्त सठेड़ी निवासी समर के रूप में हुई। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के पश्चात शव परिजनों को सौंपा। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया।