{"_id":"6134ae868ebc3e7a1f5e1941","slug":"kisan-mahapanchayat-update-rakesh-tikait-has-target-on-pm-modi-amit-shah-and-cm-yogi-in-mahapanchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशाने पर सरकार: महापंचायत में टिकैत के सियासी बोल, मोदी-शाह को बताया बाहरी, योगी पर भी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशाने पर सरकार: महापंचायत में टिकैत के सियासी बोल, मोदी-शाह को बताया बाहरी, योगी पर भी हमला
Sun, 05 Sep 2021 05:18 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 05 Sep 2021 05:18 PM IST
सार
राकेश टिकैत ने मोदी-शाह और योगी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मोदी और शाह के लिए कहा कि ये दोनों बाहरी हैं, इन्हें यहां से भेजना होगा। यही नहीं उन्होंने मोदी और शाह को दंगा कराने वाला भी बताया।
विज्ञापन
राकेश टिकैत
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को आयोजित हुई किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने खूब सियासी बातें की। उन्होंने पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और योगी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा मोदी और शाह पर हमला करते हुए कहा ये दोनों बाहरी लोग हैं। इन्हें यहां से जाना होगा। मोदी-योगी और अमित शाह, तीनों उत्तराखंड से जीतें, हमें कोई ऐतराज नहीं, यूपी की जमीन पर ये दंगा करवाने वाले लोग हैं, इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब यह तय किया जा चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 28 तारीख को भी याद कर लेना, उस रात को कोई नहीं बचना था। आंदोलन का कत्लेआम होना था। आठ हजार की संख्या में पहुंची पुलिस की आंदोलन पर कब्जा करने की नीयत थी। लेकिन जब देश की जनता साथ में खड़ी हुई तो आंदोलन बचा। ये सरकारें अगर हमारी कब्रगाह वहां बनाएगी, तब भी हम गाजीपुर बॉर्डर नहीं छोड़ेगे। आंदोलन जीतकर आएंगे, तभी वापस आएंगे। इस तरह की सरकारें देश में दंगे करवाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
पहले जब टिकैत थे, तो हर-हर महादेव व अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगते थे, अब भी ये हमेशा लगते रहेंगे। ये तोड़ने का काम करेंगे, हम जोड़ने का काम करेंगे। ये देश हमारा है, प्रदेश हमारा है। आप तैयार रहना।
विज्ञापन
लालकिले पर हम नहीं गए। किसान जाता तो वहां जाता, जहां कानून बनते हैं। लाल किले पर आप धोखे से लेकर गए हमें। कोई एजेंसी बोलने को तैयार नहीं। सभी एजेंसियों के साथ ही कलम व कैमरे पर भी इनका पहरा है। किसी की हिम्मत नहीं, जो इन्हें सच दिखा दे। किसी कीमत पर वहां से जाएंगे नहीं, 450 रुपये क्विंटल भाव गन्ने का चाहिए। हमें फसलों पर एमएसपी की गारंटी चाहिए। 2022 में फसलों के रेट दोगुने होंगे, पहली जनवरी से फसलों को दोगुने रेट पर बेचेंगे। 20 लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फरनगर की धरती पर आए हैं, उन सभी का धन्यवाद।