{"_id":"63adc6ed48462943e460a23f","slug":"kiln-owners-protest-for-4-hours-on-the-side-of-the-highway-khatauli-news-mrt6197863130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हाईवे के किनारे 4 घंटे चला भट्टा मालिकों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हाईवे के किनारे 4 घंटे चला भट्टा मालिकों का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
मंसूरपुर में नेशनल हाईवे के किनारे भट्टा मालिकों के धरने को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष प्रम?
- फोटो : KHATAULI
- प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। ईंट निर्माता कल्याण समिति से जुड़े भट्ठा मालिक और मजदूरों ने जीएसटी कम करने एवं भट्टा उद्योग में कोयले से प्रतिबंध हटाने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे के किनारे चार घंटे धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों से संबंधित एसडीएम खतौली को ज्ञापन सौंपने के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।
ईंट निर्माता कल्याण समिति से जुड़े भट्ठा मालिक और मजदूर बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे नावला कोठी के पास नेशनल हाईवे के किनारे धरने पर बैठ गए। समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार ने भट्ठा उद्योग के ऊपर जीएसटी बढ़ाकर तथा भट्ठा उद्योग में कोयले पर प्रतिबंध लगाकर इस उद्योग की कमर तोड़ दी है। लाखों लोगों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने सरकार से तुरंत जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत करने तथा कोयले के इस्तेमाल करने से प्रतिबंध हटाने की मांग की। अपनी मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम खतौली जीत सिंह राय को सौंपा।
इसके बाद समिति के पदाधिकारी केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान को अपनी समस्याओं से अवगत कराने के लिए उनके आवास के लिए रवाना हो गए। अध्यक्षता प्रमोद कुमार और संचालन महामंत्री बलराम तायल ने किया। धरने को हाजी जमशेद प्रधान, जियाउर रहमान, करणवीर प्रधान, अमरपाल, अशोक कुमार, पप्पू प्रधान, कृष्ण कुमार त्यागी, संजीव, बिट्टू, धीरज राठी, मोहम्मद तसलीम ने संबोधित किया।