फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kidnapping of two minor sisters, case registered

नाबालिग दो सगी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज

Sun, 22 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of two minor sisters, case registered
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी नाबालिग दो सगी बहने संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। सूचना देने पर पुलिस ने दोनों बहनों का अपहरण करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उनकी बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

खालापार निवासी अकरण की 14 व 17 वर्षीय दो नाबालिग बेटी 18 मई की दोपहर पड़ोस में जाने की बात कहकर गई थी, इसके बाद दोनों घर वापस नहीं लौटी। जब दोनों बहनें शाम तक भी वापस नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान दो युवकों ने बताया कि दोनों बहनें दो युवकों के साथ जाते हुए उन्होंने देखी थी। उस समय उन्होंने समझा था कि संभवत: दोनों बहनें अपने किसी रिश्तेदार के साथ कहीं जा रही है। लेकिन अब उनके अपहरण का मामला सामने आया है। इसके बाद अकरम ने तुुरंत ही यह सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। अकरम ने तहरीर देकर दोनों बेटियों के अपहरण का मामला शहर कोतवाली में दर्ज कराया हैं। पुलिस ने दो बहनों की तलाश के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ली हैै। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। सीओ सिअी कुलदीप सिंह का कहना है कि दोनों बहनों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed