{"_id":"65c3e65c224d3bca3b00d71a","slug":"kidnapped-girl-from-muzaffarnagar-court-premises-marries-her-lover-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-116466-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कोर्ट परिसर से अपहृत युवती ने प्रेमी से की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कोर्ट परिसर से अपहृत युवती ने प्रेमी से की शादी
Thu, 08 Feb 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
- दो पहले परिजनों ने युवक पर दर्ज कराया था दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिस युवती को कोर्ट परिसर से अपहरण करना बताया जा रहा था, उसने प्रेमी संग जाकर शादी कर ली है। बकायदा शादी के दस्तावेज थाना पुलिस को भेजे गए हैं।
तीस मई 2022 को मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी आनंद प्रकाश कस्बा निवासी एक किशोरी का अपहरण कर ले गया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था, तब उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज कर मीरापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो व दुष्कर्म की धारा में चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी थी। सोमवार को किशोरी अपनी मां के साथ पाॅक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई थी। इस दौरान वह कोर्ट के बाहर बैठी थी और उसकी मां कोर्ट में बयान दर्ज कराने गई थी। आरोप है कि आरोपी युवक वहां आया और उसको अपहरण कर ले गया था। काफी तलाशने पर भी पीड़िता नहीं मिली तो परिजनों ने एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत से मिलकर बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी।
इसके बाद एसपी सिटी के आदेश पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती व युवक ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से शादी के कागजात भिजवाए हैं। दोनों ने शादी कर ली है। मेरठ में शादी का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि युवती का अपहरण नहीं हुआ था। वह प्रेमी संग गई थी। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि जिस समय मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था उस समय लड़की नाबालिग थी। कोर्ट परिसर से उसके चले जाने के बाद परिजन उनसे मिले थे तो उन्होंने बताया था कि वह बालिग हो गई है।