फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kidnapped and gang-raped with a girl

अगवा कर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 27 May 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped and gang-raped with a girl
अगवा कर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के मीरापुर रोड पर स्थित एक गांव में युवती को तमंचे के बल पर अगवा कर तीन युवकों ने उसे पास ही के एक खाली मकान में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। काफी देर बाद बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में एक युवक कुटुंब का शामिल है।

खतौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की देर रात उसके घर का दरवाजा किसी ने व्यक्ति ने खटखटाया। इस पर उसकी बेटी (20) ने दरवाजा खोलकर देखा कि कौन आया है। आरोप है कि दरवाजा खोलते ही तीन युवक युवती के कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी देकर उसे अगवा कर ले गए। आरोपी युवती को कुछ दूर स्थित खाली पड़े मकान में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। बाद में पीड़िता को किसी से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया गया। पीड़िता बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोपियों की पहचान करते हुए पीड़िता ने उनमें एक कुटुंब का युवक भी शामिल होना बताया। इस पर परिजन बुधवार सुबह पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिन्हें पुलिस ने उनके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गांव निवासी एक अन्य युवक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .......
सीओ राकेश सिंह का कहना है कि युवती के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया है। तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed