फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kicking and punching took place in the general meeting of Kakaroli Inter College

Muzaffarnagar News: ककरौली इंटर कॉलेज की आम सभा में चले लात-घूसे

Mon, 09 Sep 2024 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 09 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Kicking and punching took place in the general meeting of Kakaroli Inter College
ककरौली। किसान इंटर कॉलेज ककरौली की आम सभा के दौरान टंढेड़ा गांव के दो सदस्यों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। एक पक्ष के लोग थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, प्रबंधन समिति के सदस्यों ने प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। समिति के अध्यक्ष के साथ दर्जनों सदस्यों ने ककरौली पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को आम सभा में करीब तीन सौ सदस्य पहुंचे। समिति के सदस्य गांव टंढे़ड़ा निवासी पूर्व प्रधान पवन सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कॉलेज समिति का आजीवन सदस्य है। आरोप लगाया कि सभा में गांव टंढे़ड़ा निवासी एक सदस्य शराब के नशे में पहुंचा और उसकी ओर इशारा करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद अचानक मारपीट करने लगा। जिसका वहां उपस्थित पवन पक्ष के लोगों ने विरोध किया तथा देखते ही देखते सदस्यों के दो गुटों में मारपीट होने लगी। दोनों गुटों की ओर से खूब लात-घूंसे चले। आरोप है कि धर्मेंद्र ने भरी सभा में पवन को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दर्जनों सदस्यों के साथ थाना ककरौली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed