फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khichdi festival at Shri Radha Vallabh Navarangi Lal Temple

Muzaffarnagar News: ...सरस उठत उदगारे भरि खिचरी के थार

Thu, 05 Jan 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Khichdi festival at Shri Radha Vallabh Navarangi Lal Temple
श्री राधा वल्लभ नवरंली लाल मंदिर में विराजमान ठाकुर जी - फोटो : DEVBAND
श्री राधा वल्लभ नवरंगी लाल मंदिर में खिचड़ी उत्सव
विज्ञापन

देवबंद। श्री राधा वल्लभ नवरंगी लाल मंदिर में चल रहे खिचड़ी उत्सव में बृहस्पतिवार को पंडित गोस्वामी नवनीत लाल शशि ने भगवान कृष्ण द्वारा कालिया का वध करने का प्रसंग सुनाया। आज की सेवा सुशील गर्ग, नितिन गर्ग, डब्बे वाले व अरविंद सिंघल, सुलभ सिंगल, मामचंद बलबीर सिंह व दुलारी की रही।

बृहस्पतिवार को पंडित गोस्वामी नवनीत लाल शशि महाराज ने कहा कि प्रभु वाटिका मधुबन में इस प्रकार बांसुरी बजाते थे कि सभी गोपियां खिंची चली आती थी। जब भगवान बांसुरी बजाते थे उनकी बांसुरी पर सभी गोपियां नृत्य करती, जो एक भावविभोर करने वाला दृश्य होता था। गाय दूध देने लगती थी। कहा कि मुरली की धुन ऐसी थी नदियां बहने लगती थी और पंछी आकाश में उड़ने लगते थे। पंडित हितेश गोस्वामी ने पद सुनाते हुए कहा प्यारे दोऊ जैवत है सुकुमार, सरस सुगंध उठत उदगारे भरि खिचरी के थार। सुनाकर भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें अजय टंडन, अश्वनी गर्ग, शिव कुमार वर्मा, मोनू बंसल, सुशील गर्ग, सौरभ बंसल, गोस्वामी नीरज लालजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed