खतौली। कस्बे में रविवार को सपा की बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी ने कहा कि पंचायत चुनाव को कार्यकर्ता सेमीफाइनल के तौर पर लें।
उन्होंने कहा कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सभी चुनाव सपा के सिंबल पर ही लड़े जाएंगे। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में संभावित उम्मीदवार की पार्टी के प्रति निष्ठा व सक्रियता के साथ ही जनता के बीच उसकी लोकप्रियता का आंकलन कर लें। इसके बाद उनके कहने पर ही उसे सपा का सिंबल अलॉट किया जाएगा। सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता इन चुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल में तौर पर लेते हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को जिताए। विधानसभा अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा, इरशाद गुर्जर, काजी फसीह अख्तर, पंकज सैनी, जावेद, अभिषेक गोयल आदेश राणा मौजूद रहे।