फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli: Savitribai Phule's birth anniversary

सावित्रीबाई फुले की प्रेरणा से ही नारी जाति का सम्मान

Sat, 04 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Khatauli: Savitribai Phule's birth anniversary
सावित्रीबाई फुले की प्रेरणा से ही नारी जाति का सम्मान
विज्ञापन

खतौली। गांव कैलावड़ा के शिव मंदिर में सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने सावित्री बाई फुले के चित्र के सामक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा 51 किलो मिठाई का केक काटा गया। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में वक्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे देश की प्रथम शिक्षक महिला सावित्रीबाई फुले ने समस्त नारी जाति को शिक्षा के प्रति जागरूक किया था। पुराने जमाने में नारी जाति घर की बहू बेटियों को विद्यालय में पढ़ाई के लिए नहीं भेजते थे, उन पर प्रतिबंध लगा रखा था। अत्याचार को रोकने के लिए सामाजिक संस्कार सीखने होंगे, तभी जाकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रुक सकेंगे। स्कूल, कालेजों में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ सामाजिक संस्कार के लिए प्रेरित करना होगा। घर परिवार की मां, बहू, बेटियों को सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सेदारी लेनी होगी। परिवार का सबसे कीमती गहना नारी शक्ति है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता पीतम सैनी ने की। ब्रजराज सैनी पिछड़ा आयोग सदस्य समाजवादी पार्टी, प्रधान जगदीश सैनी, मास्टर हरपाल सिंह, राकेश सैनी, डा. राम किरण, अजीत सैनी, मुरारी लाल आर्य, वरुण सैनी, मित्रसेन, मास्टर सुरेश कुमार, मामचंद, अनिल कुमार, सोहनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed