{"_id":"5e0f8a668ebc3e87ec800680","slug":"khatauli-municipal-board-meeting-postponed-khatauli-news-mrt4619522173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के 16 सभासद लामबंद, बोर्ड की बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के 16 सभासद लामबंद, बोर्ड की बैठक स्थगित
विज्ञापन
खतौली में नगर पालिका परिषद में ईओ का घेराव करके हंगामा करते सभासद।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका के 16 सभासद लामबंद, बोर्ड की बैठक स्थगित
खतौली। नगर पालिका परिषद में बैठक के एजेंडे में 22 प्रस्ताव लिखने तथा बैठकों की प्रोसिडिंग की छाया प्रति उपलब्ध नहीं कराए जाने के विरोध में चेयरपर्सन के विरोध में 16 सभासद लामबंद हो गए। इस पर चेयरपर्सन ने बैठक शुरू होने सेएक घंटा पहले ही स्थगित कर दी। विरोधी सभासदों ने ईओ का घेराव करते हुए पालिका में हंगामा खड़ा कर दिया। सभासदों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि बैठक स्थगित करने का जो नाटिस चस्पा किया गया, उस पर सन् 2019 डाल दिया गया है। ईओ ने बमुश्किल सभासदों को समझाया। विरोधी सभासदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे इसकी शिकायत अधिकारियों से मिलकर करेंगे।
नगर पालिका सभासद वैभव जैन ने बताया कि पालिका चेयरमैन बिलकीस की ओर से तीन जनवरी को बोर्ड की बैठक बुलाने का एजेंडा जारी किया गया था। इसमें 22 प्रस्ताव लिखे गए थे, जिनमें से 14 व 15वें वित्त का भी प्रस्ताव लिखा गया था। सभासदों पर इसका विरोध था। सभासदों ने कहा कि बैठक प्रत्येक माह बुलानी चाहिए। इतने प्रस्ताव एजेंडे में लिखना, ऐसा प्रतीत होता है कि अगले कई माह तक बोर्ड बैठक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूर्व की बैठकों की भी सभासदों को प्रोसिडिंग कॉपी नहीं दी गई है। उन्होंने लाइटों के दामों में घपलेबाजी करने का आरोप लगाया। सभासद ने बताया कि पालिका के 16 सभासद लामबंद हो गए हैं। सभासदों के लामबंद होने पर चेयरपर्सन ने बोर्ड बैठक शुरू होने से पूर्व ही स्थगित कर दी। विरोधी सभासद एकत्र होकर पालिका में पहुंचे। सभासदों ने ईओ जेपी यादव का घेराव करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। बोर्ड स्थगित करने का चस्पा किए गए नोटिस में भी वर्ष 2019 डाल दिया गया, जिसको लेकर सभासदों ने फिर से हंगामा खड़ा कर दिया। सभासदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे इसकी शिकायत अधिकारियों से करेंगे। विरोधी सभासदों में बीना सैनी, रेखा सहरावत, सुमन देवी, विनेश, अनवर कुरैशी, नईम बब्बू, धनपाल गुर्जर, वैभव जैन, मनोज गुर्जर, अनीता, राकेश जैन, विकास कौशिक, अजय भुर्जी, गुरुदत्त अरोरा, अजय ठेकेदार आदि सभासद शामिल रहे।