फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khatauli by-election: Candidate Manish Chaudhary came to file nomination after taking change money of donation

खतौली उपचुनाव: दिखा दिलचस्प नजारा, चंदे की रेजगारी लेकर नामांकन करने पहुंचे मनीष चौधरी

Thu, 17 Nov 2022 02:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Nov 2022 02:48 PM IST
सार

यूपी उपचुनाव अपडेट : मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां चंदे की रेजगारी की पोटली कंधे पर लेकर समाजसेवी मनीष चौधरी नामांकन करने पहुंचे।

विज्ञापन
Khatauli by-election: Candidate Manish Chaudhary came to file nomination after taking change money of donation
रेजगारी लेकर नामांकन करने पहुंचे मनीष चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी उठापटक जारी है। इस उपचुनाव में गुरुवार को दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। आज जहां भाजपा ने अपनी ताकत दिखाने में जुटी है वहीं भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिर कर दिया। वहीं भैंसी गांव के समाजसेवी मनीष चौधरी चंदे की रेजगारी लेकर नामांकन करने पहुंचे। 

खतौली के उपचुनाव में दिलचस्प मामला सामने आया है। भैंसी गांव के समाजसेवी मनीष चैधरी ने चंदा एकत्र कर नामांकन फीस जुटाई। उनके पास चंदे के करीब दस हजार रुपये की रेजगारी हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपचुनाव: खतौली में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने की जनसभा, विक्रम सैनी की पत्नी ने जमा किया नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने कंधे पर रेजगारी की एक पोटली लेकर वह एडीएम प्रशासन के न्यायालय में नामांकन करने पहुंच गए। जहां पर चुनाव अधिकारी एसडीएम खतौली जीत सिंह राय के सामने रेजगारी रख दी और नामांकन की बात कही। एसडीएम ने उन्हे बैंक में फीस जमा करने के लिए भेजा है।

बता दें कि गठबंधन से रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मदन भैया पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। वहीं कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां सुरेश देवी ने भी गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। दरअसल, सुरेश देवी के बेटे गौरव की कवाल गांव में 27 अगस्त 2013 को हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद दंगा भड़क गया था।

चुनावी माहौल में नेताओं की बयानबाजी भी तेज हो गई है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने रालोद प्रत्याशी मदन भैया पर जमकर निशाना साधा। गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने खतौली उप चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसे बाहुबली मुजफ्फरनगर की गली-गली में हैं, लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है ढूंढे नहीं मिल पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed