फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kharar village pond will be developed as a scenic spot

दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित होगा खरड़ गांव का तालाब

Thu, 19 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kharar village pond will be developed as a scenic spot
बुढ़ाना के खरड़ गांव में तालाब का निरीक्षण करते खंड़ विकास अधिकारी कपिल कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत गांव खरड़ सहित विकास खंड़ के 10 गांवों के तालाबों का चयन किया गया है। सभी तालाबों को विकसित करने में ग्राम पंचायत निधि, मनरेगा और वन विभाग का सहयोग प्राप्त होगा। महाभारत कालीन खरड़ गांव के तालाब को सरकार की दर्शनीय स्थल बनाने की योजना है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि उनके ब्लॉक के गांव बड़कता, भैसाना, बिराल, फतेहपुरखेड़ी, इटावा, खरड़, रियावली नंगला, सफीपुर पट्टी तथा शिकारपुर गांव के तालाब का अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत चयन हुआ है। सभी तालाबों को दर्शनीय स्थल बनाने की योजना है। अमृत सरोवर योजना हेतु चुने गए तालाबों पर ग्राम पंचायत निधि, मनरेगा और वन विभाग का सहयोग प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि खरड़ गांव के तालाब का विशेष महत्व है। यह तालाब महाभारत कालीन है। इस तालाब का ऐतिहासिक महत्व है। क्षेत्र की जनता की आस्था का प्रतीक है। सामाजिक और पर्यावरणीय दृष्टि से भी इस तालाब के विकसित होनेे का क्षेत्र की जनता को बहुत लाभ मिलेगा। खरड़ गांव के तालाब का विकास हेतु शिलान्यास मंत्री संजीव बालियान द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed